सामान्य ज्ञान

चीन में सबसे लंबा समुद्री पुल
16-Dec-2020 12:41 PM
चीन में सबसे लंबा समुद्री पुल

चीन में सबसे लंबा समुद्री पुल  पूर्वी चीन के हैंगज़ोउ खाड़ी के मुहाने से शुरु होता है और देश की व्यावसायिक राजधानी शंघाई और समुद्री तट पर बसे निंगबो को जोड़ता है। यह  36 किलोमीटर लंबा है। चीन का दावा है कि यह दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस पुल के बन जाने से दोनों शहरों के बीच की दूरी 120 किलोमीटर तक कम हो गई है। इस पुल पर काम वर्ष 2003 में शुरु हुआ था और यह वर्ष 2008 में बनकर तैयार हुआ। इसके निर्माण में कऱीब 6 हजार 800 करोड़ रुपयों का खर्च आया। यह पुल छह लेन वाला है। 
वैसे अमरीकी राज्य लुजिय़ाना में पॉन्टकार्टेन झील पर बना पुल इस पुल से दो किलोमीटर लंबा है।
 

रेड टेपिज्म 
अंग्रेजी भाषा में रेड टेपिज्म (क्रद्गस्र ञ्जड्डश्चद्बह्यद्व) शब्द का प्रयोग प्रसिद्घ उपन्यासकार चाल्र्स डिकिन्स (1812-70) ने अफसरों तथा वकीलों द्वारा दस्तावेजों को लाल फीते से बांधने की परंपरा के लिए किया था। 
टॉमस कार्लाइल (1795-1881) ने लाल फीताशाही (रेड टेपिज्म) शब्द का प्रयोग सरकार की विलंबकारी प्रक्रिया आदि पर कटाक्ष करने के लिए बार-बार प्रयोग किया, जिससे यह इसी रूप में लोकप्रिय हो गया। वर्तमान में भी इसे नकारात्मक रूप में ही प्रयोग किया जाता है। सरकारी कार्यों में अनावश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते-करते अतिविलंब हो जाता है, जिससे उस कार्य का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है।
 


अन्य पोस्ट