सामान्य ज्ञान

क्राइसोकोला
06-Oct-2020 11:42 AM
क्राइसोकोला

क्राइसोकोला एक प्रकार का उपरत्न है, जो एक चिकना तथा रेशेदार  पत्थर है। यह उपरत्न चिकना होता है। कई बार यह पारभासी को कई बार यह अपारदर्शी रुप में पाया जाता है। इस उपरत्न को देखने पर फिरोजा  का आभास होता है। क्राइसोकोला काफी कुछ  फिरोजा से मिलता-जुलता है।  कई बार इसे देखकर रंगें हुए कैल्सीडोनी व तुरमलीन उपरत्न का भी भ्रम पैदा होता है। स्फटिक ओपल के साथ प्राप्त हुए क्राइसोकोला को ही आभूषण बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस उपरत्न में तांबे का समिश्रण होता है। इसलिए यह तांबे की खानों के आसपास पाया जाता है। एलात उपरत्न, क्राइसोकोला  की ही एक श्रेणी है और यह विभिन्न श्रेणियों में हरे तथा नीले रंगों के मिश्रण में पाया जाता है।
 शुद्ध रुप में पाया जाने वाला क्राइसोकोला गहने बनाने के उद्देश्य से बहुत ही नर्म होता है, लेकिन यह क्वार्टज रुप में पाए जाने से कुछ सख्त हो जाता है। यह उपरत्न नीले-हरे रंग में पाया जाता है। फिरोजा जैसे रंग में पाए जाने से क्राइसोकोला कई कीमती रत्नों के उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जा सकता है। 
क्राइसोकोला उपरत्न जायरे, चिली, चीन, इंगलैण्ड, नामीबिया, रुस, ग्रीक, इजराइल, आस्ट्रेलिया, चेक-रिपब्लिक, मेक्सिको, फ्रांस, अफ्रीका, अमेरीका के कुछ देशों में पाया जाता है। अकाबा की खाडी़, जो लाल सागर के उत्तर - पश्चिम में स्थित है, वहां भी यह मिलता है।   दक्षिण - पश्चिम अमेरीका के कुछ भागों में भी यह उपरत्न पाया जाता है।.
 


अन्य पोस्ट