सामान्य ज्ञान

ओस्लोबोदान मिलोशोविच
05-Oct-2020 11:49 AM
ओस्लोबोदान मिलोशोविच

ओस्लोबोदान मिलोशोविच  यूगोस्लाविया के तानाशाह और बालकान में रक्तरंजित युद्धों के दोषी थे। 5 अक्तूबर सन 2000 ईसवी को ओस्लोबोदान मिलोशोविच को आंतरिक विरोध और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद सत्ता से हटना पड़ा। वे 1990 से 1997 ईसवी तक सर्बिया के राष्ट्रपति रहे फिर वे यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बन गये।
 बोस्निया हिजऱ्ेगोविना युद्ध के दौरान उन्होंने सर्बों को व्यापक सहायता देकर मुसलमानों का निर्मम जनसंहार करवाया। मिलोशोविच ने सत्ता में बने रहने के लिए बहुत से हथकंडे प्रयोग किये। इसी संदर्भ में उन्होंने देश का संविधान बदलने और राष्ट्रपति का सीधा चुनाव करवाने का हथकंडा भी अपनाया जो विफल रहा। चुनावों में पराजय के बाद भी वे सत्ता से हटना नहीं चाहते थे किंतु जनता के व्यापक विरोध के बाद उन्हें पद छोडऩा पड़ा। इसके बाद मिलोशोविच ने पुलिस की सहायता लेकर स्वयं को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक कार्रवाई से बचाना चाहा। उन्होंने यह प्रयास किया कि उन पर युद्ध अपराधी के रुप में मुक़द्दमा न चले। किंतु 9 महीनों के बाद यूगोस्लाविया के अधिकारियों ने देश पर लगे प्रतिबंध को हटाने और विदेशी सहायता प्राप्त करने के लिए मिलोशोविच को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायालय के हवाले कर दिया।


अन्य पोस्ट