सामान्य ज्ञान

कृष्ण राज वोदयार-चतुर्थ
03-Oct-2020 10:07 AM
कृष्ण राज वोदयार-चतुर्थ

कृष्णराज वोदयार-4 वोदयार राजवंश के 24वें शासक थे। इस वंश ने 1399 से 1947 में भारतीय गणतंत्र में विलय होने तक मैसूर राज्य पर शासन किया था।  कृष्ण राज वोदयार-चतुर्थ की 100 साल पुरानी रॉल्स रॉयस कार की नीलामी होने जा रही है।   
कृष्ण राज वोदयार ने सात रॉल्स रॉयस कारें खरीदी थीं। कार के लिए 1911 में ऑर्डर दिया गया था और इसका नाम  विक्टोरिया  रखा गया था। महाराजा की गिनती दुनिया के सबसे धनी लोगों में होती थी और 1940 में उनकी मौत के समय उनकी संपत्ति के लगभग 35 अरब पाउंड होने का अनुमान लगाया गया है।

आश्वालयन
आश्वालयन (400 ई.पू.) होतार या होत्रि कहलाने वाले पुरोहित वर्ग के लिए रचित बलि अनुष्ठïानों की वैदिक नियमावली आश्वालयन-श्रौत-सूत्र के रचयिता हैं। होत्रियों का मुख्य कार्य देवताओं का आह्वïान था। पुरोहिती के बजाय आश्रमवासियों और घुमक्कड़ साधुओं की आरण्यक परंपरा से संबंध रखने वाले आश्वालयन को वैदिक स्तुति मालाओं में शिक्षक और साधु कहा गया है तथा एक पाठ में इंद्र तथा ब्रह्मïा के पुत्रों के साथ-साथ उनका भी आह्वïान किया गया है। कई ग्रंथों के रचयिता शौनक के शिष्य के रूप में भी उनका वर्णन किया गया है।
 


अन्य पोस्ट