सामान्य ज्ञान

डिहाईड्रेशन क्या होता है?
02-Oct-2020 9:55 AM
डिहाईड्रेशन क्या होता है?

डिहाईड्रेशन शरीर में पानी के कमी को कहते हैं। इसके साथ शरीर में नमक का भी असंतुलन हो सकता है। बहुत अधिक डिहाईड्रेशन जानलेवा भी हो सकता है।
डिहाईड्रेशन के अनेक लक्षण होते हैं। बिना इलाज़ के डिहाईड्रेशन अधिक हो सकता है और इलाज करने से डिहाईड्रेशन कम हो सकता है। सभी लोगों में, जिनमें किसी कारण से पानी का कमी हो सकता है। इसके दो प्रकार होते हैं-  बहुत अधिक डिहाईड्रेशन या बहुत अधिक पानी का कमी या  सिवियर डिहाईड्रेशन ,  हल्का डिहाईड्रेशन या हल्का पानी का कमी या  सम डिहाईड्रेशन।
डिहाईड्रेशन को जानने के लिये स्किन पिंच टेस्ट  होता है।   डिहाईड्रेशन का इलाज है शरीर में पानी के कमी को पूरा करना। इसके साथ शरीर को नमक और चीनी भी चाहिए होता है। ।
 

आरमेइक

आरमेइक  एक सेमिटिक भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3 हजार बरसों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि ईसा मसीह की मातृभाषा आरामाईक ही थी।
अब यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामाईक लिपि (भाषा नहीं बल्कि केवल लिपि) का प्रयोग हुआ है।
आरमेइक (भाषा), सेमेटिक अथवा सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। आरमेइक मूल रूप से फिलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढक़र  आरम  अर्थात पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। आरमेइक की हिब्रू से बहुत अधिक समानता है। आरमेइक के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू. छटी शताब्दी के आसपास के मिलते हैं।
आरमेइक की मुख्य दो शाखाएं हैं- - पूर्वी आरमेइक और पश्चिमी आरमेइक।
पूर्वी आरमेइक की मुख्य उपभाषाएं हैं-बेबीलोनियन, बेईअन, हरनियन एवं सीरिअक। सीरिअक को क्रिश्चिनी आरमेइक भी कहते हैं क्योंकि इस आरमेइक में ईसाइयों का धार्मिक साहित्य लिखा गया है। स्वयं ईसा भी पूर्वी आरमेइक बोलते थे। पूर्वी आरमेइक की उपर्युक्त समस्त भाषाएं उपभाषाएं प्राय: समाप्त हो चुकी हैं। इसकी कुछ आधुनिक उपभाषाओं का प्रयोग मेसोपोटेमिया के कुछ भागों में होता है। पश्चिमी आरमेइक ई.पू. चौथी शताब्दी से ईसा की सावतीं शताब्दी तक पश्चिमी एशिया एवं मिस्र की मुख्य एवं संपर्क भाषा थी। पश्चिमी आरमेइक की मुख्य उपभाषाएं हैं - प्राचीन आरमेइक, बाइबिली आरमेइक, फिलस्तीनी आरमेइक तथा सेमेरीटन आरमेइक।    
 


अन्य पोस्ट