सामान्य ज्ञान

पापुआ न्यू गिनी
16-Sep-2020 1:46 PM
पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्टï्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहां की राजधानी  का नाम पोर्ट मोरेस्बी है, जो यहां के बड़े शहरों में से एक हैै। करीब 6 मिलियन जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रुप में भी जाना जाता है।
इतनी आबादी में ही यहां लगभग 850 भाषाएं बोली जाती हंै और कई धार्मिक समुदाय यहां निवास करते हैं। यहां की आबादी का सिफऱ् 18 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में रहता है।
 

राग काफी
राग काफ़ी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक महत्वपूर्ण राग है। यह काफ़ी थाट का प्रमुख राग है। इस राग का लोक संगीत से घनिष्ठ संबंध है इस लिए अनेक लोकगीत जैसे होली, टप्पा दादरा कीर्तन और भजन इस राग में गाए जाते हैं।
इस राग की जाति संपूर्ण संपूर्ण है तथा गांधार व निषाद कोमल हैं। पंचम वादी तथा षडज़ संवादी है। इसका गायन समय रात्रि का प्रथम प्रहर है। राग का प्रमुख रस शृंगार है।
 


अन्य पोस्ट