सामान्य ज्ञान

आसियान
15-Sep-2020 12:03 PM
आसियान

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस- ‘आसियान’) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जिसका गठन क्षेत्रीय आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए  8 अगस्त, 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया गया था।  आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है। इसके दस सदस्य देशों में शामिल हैं-ब्रूनेई,  म्यांमार, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे और बाद में इसमें और भी देश जुड़े गए।  ब्रूनेई देश इस संगठन में वर्ष 1984 में शामिल हुआ और वियतनाम वर्ष 1995 में। वर्ष 1997 में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने। वर्ष 1976 में आसियान की पहली बैठक में इसके सदस्यों के बीच बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। वर्ष 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम- एआरएफ) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था।  वर्तमान में अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के कुल 23 सदस्य देश हैं।
भारत ने औपचारिक रूप से 9 सितंबर 2014 को आसियान  के साथ निवेश एवं सेवा व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है।  यह सेवा समझौता दोनों पक्षों के बीच जनशक्ति और निवेश के नए अवसर पैदा करने के लिए  की गई। दस में से नौ आसियान देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। फिलीपींस द्वारा भी जल्द ही हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।
 


अन्य पोस्ट