सामान्य ज्ञान

पेहवा
23-Aug-2020 12:32 PM
पेहवा

पेहवा नगर,  कुरुक्षेत्र जिला यानी उत्तर-मध्य हरियाणा राज्य में है। यह नगर पौराणिक सरस्वती नदी के पास बसा हुआ है।

पेहवा नगर एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है और यहां मराठों द्वारा देवी सरस्वती के सम्मान में निर्मित पिरथुडाकेश्वर (पिरथुवेश्वर) का मंदिर है। इस शहर के नाम की उत्पत्ति संस्कृत के पृथडाक (पृथु का तालाब, पौराणिक राजा वेणा के पुत्र) शब्द से हुई है। यहां खुदाई में नौवीं शताब्दी के अभिलेख मिले हैं। 20 वीं सदी के मध्य तक, ढाक के वृक्षों से घिरा पेहवा क्षेत्र बंजर इलाका था।

नलकूप सिंचाई के आगमन के साथ ही यह हरियाणा का अनाज (चावल और गेहूं) का भंडार बन गया। अब पेहवा उपसंभागीय मुख्यालय तथा कृषि विपणन केंद्र है।


अन्य पोस्ट