सामान्य ज्ञान

ताइवान
19-Aug-2020 3:59 PM
ताइवान

ताइवान या ताईवान  पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है । इस कारण प्राय: ताइवान का अर्थ चीनी गणराज्य से भी लगाया जाता है । वैसे तो यह ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से मुख्य भूमि चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है ।

ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है।

19 अगस्त सन 1895 ईसवी को जापान के साथ युद्ध में पराजय के  पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया परंतु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद ताइवान पुन: चीन के नियंत्रण में दे दिया गया। इसी काल में चीन में माओज़े तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्टो तथा चियांकाय चिक की सरकारी सेना के बीच गृह युद्ध आरंभ हुआ। जिसमें कम्युनिस्ट विजयी रहे और चियांकाय चेक ने अमरीका  ने ताइवान में स्वतंत्र सरकार बनाई। यद्यपि अमरीका के समर्थन से ताइवान को चीन से सुरक्षित रखने का दायित्व उठाया है किंतु चीन अब भी इसे अपने साथ जोडऩे के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रहा है।
 


अन्य पोस्ट