सामान्य ज्ञान

गुल्म
19-Aug-2020 3:58 PM
गुल्म

गुल्म एक प्रकार की वनस्पति है, जो छोटी झाडिय़ों और बौने वृक्षों के रूप में उगती है।  इस प्रजाति के पौधे कभी - कभी एक पेड़ का भी रूप ले लेते हैं।  फिर भी इसके पेड़ एक या दो मीटर ही ऊंचे हो पाते हैं।

गुल्म वनस्पति उन्हीं स्थानों पर पाई जाती है, या कहें विकसित होती है, जहां पर कम वर्षा होती है और मिट्टïी की गहराई बहुत कम होती है। ऐसी भौगोलिक स्थिति में बड़े पेड़ों का विकास नहीं हो पाता। ऐसी वनस्पति गर्म मरुस्थलों के सीमांत प्रदेश के अद्र्ध शुष्क भागों में विकसित होती है। 

ऑस्ट्रेलिया के अद्र्ध शुष्क भागों में पाई जाने वाली गुल्म की  प्रजातियां- माली गुल्म और मुल्गा गुल्म इसके प्रमुख उदाहरण हैं। 
 


अन्य पोस्ट