सामान्य ज्ञान

गैबन
17-Aug-2020 12:34 PM
गैबन

गैबन या गैबॉन पश्चिम मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग 2 लाख 70 हजार वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन 15 लाख है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है।

17 अगस्त सन 1960 को इस देश को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। 15वीं शताब्दी के अंत में पुर्तगालियों ने पहली बार गैबन के क्षेत्र पर क़दम रखा किंतु इसकी विशेष प्रकार की भौगोलिक स्थिति के कारण 19वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र की सही अर्थ में खोज न हो सकी। 19वीं शताब्दी के मध्य में फ्रांंसीसी इस क्षेत्र पर उतरे और उन्होंने बर्लिन कॉन्फ्रैंस में इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया किंतु 1960 में गैबन ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और यहां प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। 2 लाख 67 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र फल वाला यह देश कांगो, कैमरुन और गिनी जैसे देशों के पड़ोस में स्थित है।
 


अन्य पोस्ट