सामान्य ज्ञान

साइप्रस आधिकारिक तौर पर साइप्रस गणतंत्र , पूर्वी भूमध्य सागर पर ग्रीस के पूर्व, लेबनान, सीरिया और इसराइल के पश्चिम, मिस्र के उत्तर और तुर्की के दक्षिण में स्थित एक यूरेशियन द्वीप देश है। इसकी राजधानी निकोसिया है। इसकी मुख्य और राजभाषाएं ग्रीक और तुर्की हैं।
साइप्रस भूमध्य सागर का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है, और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां प्रति वर्ष 2.4 मिलियन से अधिक पर्यटक आते हैं। यह 1960 में ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र हुआ गणराज्य है, जो 1961 में राष्ट्रमंडल का सदस्य बना और 1 मई 2004 के बाद से यूरोपीय संघ का सदस्य है। साइप्रस क्षेत्र की उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
16 अगस्त सन 1960 ईसवी को वर्षों की अशांति के बाद साइप्रस द्वीप स्वतंत्र हुआ। वहां इस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यह तुर्की के दक्षिण में भूमध्य सागर में स्थित है। वर्ष 1878 ईसवी तक यह द्वीप उसमानी शासन के क़ब्ज़े में था किंतु इसी वर्ष उसमानी शासन ने पेरिस कॉन्फ्रेंंस में यह द्वीप ब्रिटेन के हवाले कर दिया और सन 1925 में साइप्रस औपचारिक रुप से ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया। इसके बाद से साइप्रस में रहने वाले यूनानियों ने जिनकी संख्या 80 प्रतिशत थी इस क्षेत्र को यूनान से जोडऩे की मांग की और फिर साइप्रस में राजनैतिक तनाव बढ़ गया जिसके चलते द्वीप की संविधान परिषद भंग हो गयी। दूसरी ओर तुर्की ने साइप्रस के अल्पसंख्यक तुर्कों के अधिकारों का समर्थन आरंभ कर दिया जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। अंतत: उसक़ोफ़ मारकरयूस ने जो बाद में इस द्वीप के राष्ट्रपति भी बने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में पहुंचाया। और 1960 में यह देश स्वतंत्र हुआ। किंतु स्वतंत्रता मिलने के बाद भी इस क्षेत्र का संकट समाप्त नहीं हुआ। वर्ष 1974 में तुर्की ने इस द्वीप पर आक्रमण करके इसके उत्तरी भाग पर अधिकार कर लिया इस प्रकार यह द्वीप व्यावहारिक रुप से दो भागों में बंट गया।