सामान्य ज्ञान
चिचेन इत्जा
06-Jul-2020 1:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आज के मध्य अमेरिका के, मैक्सिको में स्थित चिचेन इत्जा एक मंदिर-नगरी है। यह मंदिर-नगरी पुरानी माया सभ्यता का अवशेष है। यह सभ्यता यहां पर 750 से 1200 सदी के बीच फली-फूली और यह शहर इनकी राजधानी और धर्मिक नगरी थी।
शहर के बीचों बीच कुकुलकन का मंदिर है , जो 79 फीट की ऊंचाई तक बना है। इसकी चार दिशाओं में 91 सीढिय़ां हैं, प्रत्येक सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है और 365 वां दिन ऊपर बना चबूतरा है। इस पुरातात्विक स्थल को यूनिस्को द्वारा विश्व विरासत की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा यह दुनिया के साथ आश्चर्यों में से एक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


