सामान्य ज्ञान
.jpg)
1. श्रेष्ठ नागरिक ही श्रेष्ठ राज्य का निर्माण कर सकते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि नागरिक चरित्रवान हों। ये विचार किसका है?
(अ) मुसोलिनी (ब)गैटिल (स) अरस्तू (द) इनमें से कोई नहीं
2. निम्न में से कौन-सा खनन केंद्र है?
(अ) कोलार (ब)काठगोदाम (स) जमशेदपुर (द)कोलकाता
3. भारत के किस प्रदेश में संहत बस्तियां पाई जाती हैं?
(अ) गंगा का मैदान (ब) पर्वतीय प्रदेश (स) पठारी प्रदेश (द) मरुस्थल प्रदेश
4. दो अलग-अलग नगर एक दूसरे से जुड़े हुए हों, तो उन्हें क्या कहा जाता है?
(अ) महानगर (ब) सन्नगर (स)द्विनगर (द) मैगालोपोलिस
5. ममफोर्ड के अनुसार नगरों के विकास की अवस्था का सही क्रम बताएं?
(अ) इयोपोलिस, पोलिस, मैट्रोपोलिस, मैगालोपोलिस (ब)पोलिस, इयोपोलिस, मैट्रोपोलिस, मैगालोपोलिस (स)मैट्रोपोलिस, मैगालोपोलिस, इयोपोलिस, पोलिस (द) मैगालोपोलिस, पोलिस, इयोपोलिस, मैट्रोपोलिस
6. निम्नलिखित में से कौन-सी आर्थिक भूगोल की शाखा है?
(अ)कृषि भूगोल (ब) औद्योगिक भूगोल (स)परिवहन भूगोल (द) उपरोक्त सभी
7. सीमांत यथार्थ से तीक्ष्ण धार है, जिस पर आधुनिक युद्ध शांति संबंधी परिणाम अथवा राष्ट्रों का जीवन-मरण अवलम्बित होता है। यह धारणा अब समाप्त-सी है, क्योंकि सीमांत का स्थान परिवर्तित हो गया है। यह कथन किसका है?
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) मूडी (स) गोब्लेट (द) बोग्ज
8. भूमध्य रेखीय वन ब्राजील में किस नाम से पुकारे जाते हैं?
(अ) फैजेण्डा (ब) सेल्वाज (स)चैपरेल (द) मैंक्वीस
9. संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्वी तट की कंदरा निम्नलिखित में से कौन नहीं है?
(अ) हडसन कैनियन (ब) चेसापीक कैनियन (स) कोलम्बिया कैनियन (द) इनमें से कोई नहीं
10. जिब्राल्टर से कौन-सी प्राकृतिक विशेषता जुड़ी हुई है?
(अ) स्ट्रैट (ब) चैनस (स) नहर (द) नदी
11. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
12. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एचआईवी) एक जीवधारी है, क्योंकि वह?
(अ) एक कोशिका से दूसरी में जा सकता है (ब) पोषक कोशिका श्वसन को अस्त-व्यस्त कर सकता है (स) स्वत: प्रजनन कर सकता है (द) पोषद में रोग उत्पन्न कर सकता है
13. कैटालोनिया जनमत संग्रह मतदान योजना बना रहा है, यह किस देश से संबंधित है?
(अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) जर्मनी (स) फ्रांस (द) स्पेन
14. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?
(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है
15. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट क्या कहलाता है?
(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज
16. वनस्पति विज्ञान के जनक कहे जाते हैं?
(अ)थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स) एक्लर (द)ऑस्टवाल्ड टिप्पो
17. निम्नलिखित में से कौन सी जगह दियासलाई, पटाखे और प्रिंटिंग के लिए विख्यात है?
(अ) चिंगलपुर (ब) चेन्नई (स) शिवाकाशी (द) नेवेली
18. हजौरा-बाजीपुर-जगदीशपुर गैस पाइप में किस राज्य को गैस नहीं मिलती?
(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) गुजरात
19. इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज कहां स्थित है?
(अ) कानपुर (ब) बेंगलुरु (स) कोलकाता (द) नैवेली
20. टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गए थे?
(अ) 1857 ई. (ब) 1799 ई. (स) 1793 ई. (द) 1769 ई.
21. किसके शासनकाल में ब्लैक होल की दुर्घटना घटित हुई थी?
(अ)अलीवर्दी खां(ब)मीर जाफर(स)सिराजुद्दौला(द)मीर कासिम
22. आकार के आधार पर कंप्यूटरों की श्रेणियां हो सकती हैं?
(अ)मेनफ्रेम कंप्यूटर (ब)सुपर कंप्यूटर (स) पर्सनल कंप्यूटर (द) उक्त सभी
23. कंप्यूटर में सूचना क्या है?
(अ) जिस डाटा पर प्रक्रिया हो चुकी हो (ब) अर्थपूर्ण तथ्य अंक या सांख्यिकी (स) जिस डाटा पर प्रक्रिया हो चुकी हो एवं अर्थपूर्ण तथ्य अंक या सांख्यिकी (द) इनमें से कोई नहीं
24. स्टैंडर्ड युक्तियां हैं?
(अ) की-बोर्ड (ब) हार्डडिस्क (स) मॉनिटर (द) उपरोक्त सभी
25. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
26. निम्नलिखित राज्यों में से कौन से राज्य की सर्वाधिक लंबी तट रेखा है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु
27. भारत में कुटीर कांच उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है?
(अ) कानपुर (ब) नासिक (स) फिरोजाबाद (द) गोरखपुर
28. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को निम्न में से क्या कहा जाता है?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
सही जवाब- 1.(स)अरस्तू, 2.(अ)कोलार, 3.(अ) गंगा का मैदान, 4.(ब) सन्नगर, 5.(अ)इयोपोलिस, पोलिस, मैट्रोपोलिस, मैगालोपोलिस, 6.(द)उपरोक्त सभी, 7.(अ)लॉर्ड कर्जन, 8.(ब) सेल्वाज, 9.(ब) चेसापीक कैनियन, 10.(अ)स्ट्रैट, 11.(स)इंटरनेट को, 12.(स) स्वत: प्रजनन कर सकता है, 13.(द)स्पेन, 14.(अ)वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 15.(स) लैक्टोज, 16.(अ)थियोफ्रास्र्टस, 17.(स) शिवाकाशी, 18.(अ) महाराष्ट्र, 19.(ब)बेंगलुरु, 20.(ब) 1799 ई., 21.(स)सिराजुद्दौला, 22.(द) उक्त सभी, 23.(स) जिस डाटा पर प्रक्रिया हो चुकी हो एवं अर्थपूर्ण तथ्य अंक या सांख्यिकी, 24.(द) उपरोक्त सभी, 25.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 26.(अ)गुजरात, 27.(स) फिरोजाबाद, 28.(ब) कोरोमंडल।