सामान्य ज्ञान
मरीचि
24-Jun-2020 11:57 AM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मरीचि नाम का दो उल्लेख प्राचीन हिन्दू गं्रथों में मिलता है।
1. मरीचि ब्रह्मा के दस मानस पुत्रों में से एक थे जिसकी उत्पत्ति उनके नेत्र से हुई थी। उसकी पत्नी दक्ष-कन्या संभूति थी। भागवत में मरीचि की पत्नियों के नाम कर्दम्कन्या कला और ऊर्णा मिलते हैं। दक्ष के यज्ञ में इसने भी भगवान शंकर का अपमान किया था। इस पर शंकर ने इसे भस्म कर डाला।
2. एक धर्मशास्त्रकार जिसके मतों के उदाहरण विभिन्न प्राचीन ग्रंथों से मिलते हैं। अचल संपत्ति के संबंध में मरीचि का कथन है - यदि अचल संपत्ति किसी के हाथ बेचनी है,खऱीदनी है,दान में देनी है अथवा उसका बँटवारा होना है तो यह सारे कार्य मौखिक न होकर लिखित होने चाहिए। तभी ये कार्य नियमानुकुल हैं।
मरीचि के अनुसार मानसिक व्याधि चार प्रकार की होती है- भोग्य,गोप्य,प्रत्यक्ष और अज्ञात।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे