सामान्य ज्ञान

वॉयेजर टू
22-Aug-2022 11:59 AM
वॉयेजर टू

20 अगस्त 1977 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा था। धरती के सौर मंडल के बारे में शोध करने और तारों के बीच की जगह को जांचने के लिए यह स्पेस इंजिन भेजा गया था।  वैसे तो इसे वॉयेजर वन से भी पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन वन अंतरिक्ष यान तेज निकला और इसने दो को पीछे छोड़ दिया।

722 किलोग्राम का यह अंतरिक्ष यान सौर मंडल की सीमा ढूंढने में लगा है। यह इकलौता ऐसा यान है जो धरती के सौर मंडल के सबसे दूर के ग्रहों, यूरेनस और नैप्चून तक गया।

इसने बृहस्पति और शनि ग्रह की भी तस्वीरें धरती पर भेजीं। जुपिटर ग्रह के सबसे नजदीक ये यान 9 जुलाई 1979 के दिन था। इसने बृहस्पति को घेरने वाले चक्रों का पता लगाया था और इसके चांद आयो पर फटने वाले ज्वालामुखी का भी पता लगाया था।


अन्य पोस्ट