सामान्य ज्ञान

पावागढ़ शक्तिपीठ
24-Jul-2022 11:20 AM
पावागढ़ शक्तिपीठ

पावागढ़ शक्तिपीठ गुजरात से कुछ दूरी पर पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर स्थित है। मां काली का यह शक्ति पीठ भारत के प्रमुख पवित्र धामों में से एक है। मंदिर में मां काली की एक  दक्षिण मुखी प्रतिमा विराजमान है जिसके कारण यहां तांत्रिक पूजा का विधान देखा जा सकता है।

प्राचीन समय में यहां का मार्ग बहुत ही दुर्गम रास्तों से भरा रहता था चारों ओर से खाइयों से घिरे रहने की वजह से यहां पर हवा का दबाव भी बहुत तेज होता था। इस कारण से यह स्थान पावागढ़ यानी के ऐसा स्थान जहां पवन का वास हो कहा गया,  परंतु आज स्थिति काफी बेहतर है और हजारों लोग प्रति वर्ष यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं।


अन्य पोस्ट