सामान्य ज्ञान

अंटार्कटिका का सबसे कम तापमान
22-Jul-2022 12:04 PM
अंटार्कटिका का सबसे कम तापमान

पृथ्वी के किसी हिस्से पर सबसे कम तापमान 22 जुलाई 1983 में दर्ज किया गया था और वह जगह थी अंटार्कटिका में वोस्टॉक।

 इस इलाके में वैसे तो तापमान 30 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक रहता है लेकिन इस ऐतिहासक दिन यहां का तापमान नीचे गिर कर माइनस 89.2 डिग्री तक चला गया। तेज रफ्तार से आती ठंडी हवाओं ने यहां ऐसे हालात पैदा कर दिए थे। यहां जुलाई से अगस्त के बीच सबसे ज्यादा ठंड होती है और यह दिन अंटार्कटिकावासियों के लिए सबसे ज्यादा अंधेरे वाले होते हैं। दिसंबर और जनवरी यहां गर्मियों के सबसे अच्छे दिन होते हैं और तब भी तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे ही रहता है। इससे पहले भी सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड अंटार्कटिका के ही नाम था और तब यह माइनस 80 डिग्री तक गया था।


अन्य पोस्ट