सामान्य ज्ञान

गुलबदन बेगम
22-Jul-2022 12:03 PM
गुलबदन बेगम

गुलबदम बेगम मुगल बादशाह बाबर की पुत्री थी।  उन्होंने अपने भाई के नाम पर फारसी में हुमायूंनामा की रचना की थी। इसमें बाबर का संक्षिप्त और हुमायूं का विस्तृत वर्णन मिलता है। 

गुलबदन बेगम का जन्म 1523 ई. में तथा मृत्यु 1603 ई. में हुई। कहा जाता है कि गुलबदन बेगम बहुत ही प्रतिभाशाली थी। उसने अपने भाई हुमायूं के जमाने का विवरण एकत्र कर हुमायूंनामा नामक पुस्तक लिखी थी। हुमायूंनामा पुस्तक में तत्कालीन समय के भारत की आर्थिक तथा सामाजिक दशा का महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त होता है। गुलबदन बेगम ने  हुमायूंनामा  की रचना बादशाह अकबर के आदेश पर की थी।

एक जगह पर उसने लिखा है कि शाही आदेश मिला कि फिरदौस-मकानी और जन्नत-आशयानी के बारे में जो कुछ भी जानती हो, लिखो।  गुलबदन बेगम सूचित करती है कि जब फिरदौस-मकानी (बाबर) स्वर्ग सिधारे, उनकी आयु केवल आठ वर्ष थी। इससे पता चलता है कि गुलबदन बेगम को बाबर के शासन काल की विशेष जानकारी नहीं थी। इसीलिए उसने अपनी किताब में हुमायूं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है।


अन्य पोस्ट