सामान्य ज्ञान
निकोलस कॉपरनिकस
24-May-2022 9:09 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
निकोलस कॉपरनीकस पोलैंड के विख्यात खगोलशास्त्री थे। माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने इटली में खगोल शास्त्र की शिक्षा प्राप्त की। कॉपरनीक्स ने अपनी आयु के अंतिम दिनों में अपनी विख्यात पुस्तक आकाश की चीजें लिखी। पुस्तक ने उस समय के खगोलशास्त्र के क्षेत्र में क्रांति उत्पन्न कर दी। क्योंकि इस पुस्तक में उन्होंने विख्यात खगोलशास्त्री बतलमयूस के बहुत से नियमों को नकार दिया था।
निकोलस कॉपरनीकस योरोप के पहले विद्वान थे जिन्होंने इस बात का पता लगाया कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर चक्कर काटती है। इससे कई शताब्दियां पहले ईरान के विद्वान अबु रेहान बीरुनी ने इस वास्तविकता का पता लगा लिया था। उन्होंने अपनी एक पुस्तक में इस ओर संकेत भी किया था। 24 मई सन 1543 ईसवी को निकोलस कॉपरनीकस का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


