सामान्य ज्ञान

मिरांडा
06-Apr-2022 9:31 AM
मिरांडा

मिरांडा, यूरेनस का ग्यारहवां ज्ञात चन्द्रमा है। यह यूरेनस  के बड़े चंद्रमाओं में सबसे अंदरूनी है। इसकी कक्षा है  1 लाख 29 हजार 850 किमी युरेनस से और व्यास है - 472किमी।

मिरांडा शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट के जादूगर प्रास्पेरो की बेटी का नाम भी है। मिरांडा की खोज वर्ष 1949 में क्वीपर ने की थी।

वायेजर अंतरिक्ष यान को नेपच्युन तक पहुंचने के लिए यूरेनस  के समीप से गुजरना था। यूरेनस  की उपग्रह प्रणाली क्रातिवृत्त से लम्बवत होने के कारण वायेजर यान केवल मिरांडा को पास से निरीक्षण कर पाया। वायेजर यान से पहले इस चन्द्रमा के बारे में कम जानकारी थी। यह ज्यादा बड़ा नहीं है, इस चन्द्रमा में कुछ भी विशेष नहीं है, इसे वायेजर यान की यात्रा के लिए चुना नहीं जाता लेकिन यह वायेजर यान के मार्ग में आ गया। और यह चन्द्रमा आश्चर्यजनक रूप से सबसे दिलचस्प निकला।

मिरांडा की सतह मिश्रित है जिसमें अत्याधिक क्रेटर हंै। इसके अलावा पर्वत, घाटियां और चोटियां(5 किमी ऊंची) हंै। वायेजर 2 यान की शुरुआती तस्वीरों में मिरांडा एक रहस्य था। सभी को यह आशा थी कि यूरेनस के चन्द्रमाओं में अंदरूनी प्रक्रिया के प्रमाण नहीं होंगे। लेकिन मिरांडा की सतह इतनी विचित्र थी कि इसे समझाने के लिए सही तकनीकी शब्द कम पड़ रहे थे। उन्हें समझाने के लिए फीता, रेस ट्रेक, परतदार केक जैसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ रहा था।

यूरेनस के चारों बड़े चन्द्रमाओं को साधारण दूरबीन से देखा जा सकता है, लेकिन मिरांडा को देखना थोड़ा कठिन है। इसे गहरी रात में देखा जा सकता है।


अन्य पोस्ट