सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 3 अप्रैल
03-Apr-2022 11:45 AM
  हर दिन हॉट सीट 3 अप्रैल

 1. प्राकृतिक रबड़ किसका  बहुलक है?

(अ) इथिलीन का (ब) ऐसीटिलीन का (स) विनाइल क्लोराइड का (द) आइसोप्रीन का

2. बुलेट पु्रफ पदार्थ बनाने में निम्नलिखित में से कौन सा बहुलक प्रयुक्त होता है?

(अ) पॉली विनाइल क्लोराइड (ब) पॉली एमाइड (स) पॉली इथिलीन (द) पॉली कार्बोनेट

3. खाना बनाने के लिए विशेष रूप से निर्मित चिपचिपाहट रहित बर्तनों में किसका लेप किया जाता है?

(अ) काले रंग का (ब) पॉली इथिलीन का (स) पॉली स्टाइरीन का (द) टेफ्लॉन का

4. प्राकृतिक रबड़ का वल्कनीकरण करने के लिए कौन सी विधि प्रयुक्त होती है?

(अ) गंधक के साथ गर्म करना (ब) कार्बन ब्लैक के साथ गर्म करना (स) क्लोरीन गैस मिलाना (द) डाइफेनिलऐमीन मिलाना

5. वनस्पति तेल है?

(अ) विभिन्न हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण (ब) एल्कोहॉल एवं हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण (स) असंतृत्प वसीय अम्ल (द) असंतृप्त वसीय अम्लों के ग्लिसराइड

6. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?

(अ) शैवाल का (ब) कवक का (स) पारिस्थितिकी (द) विषाणु का

7. पर्यावरण का अध्ययन जीव-विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है?

(अ) कार्यिकी (ब) आनुवंशिकी (स) पारिस्थितिकी (द) वर्गिकी

8. फूलों के संवद्र्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं?

(अ) फीनोलॉजी (ब) फ्लोरीकल्चर (स) एग्रोनॉमी (द) बॉटनी

9. भूमि में अधिक गहराई पर बोए गए बीच प्राय: अंकुरित नहीं होते हैं, क्योंकि?

(अ) इन्हें वायु नहीं मिल पाती है (ब) इन्हें नाइट्रोजन नहीं मिलती है (स) ये महान दबाव के अंतर्गत होते है (द) इन्हें प्रकाश नहीं मिलता है

10. कोशिका के भीतर श्वसन का केंद्र होता है?

(अ) राइबोसोम (ब) केंद्रक (स) गॉल्जीकाय (द) माइटोकॉण्ड्रिया

11. ऑक्सिन के संबंध में कौन सा कथन सही है?

(अ) इसके कारण पौधों में शीर्ष प्रमुखता हो जाती है (ब) यह पत्तियों का विलगन रोकता है (स) यह खरपतवार को नष्ट कर देता है (द) उपर्युक्त सभी

12. हरित बाली रोग किस फसल से संबंधित है?

(अ) सरसों (ब) धान (स) बाजरा (द) मूंगफली

13. टिक्का रोग किस फसल से संबंधित है?

(अ) सरसों (ब) धान (स) बाजरा (द) मूंगफली

14. वृक्षों की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है?

(अ) इसके भार द्वारा (ब) इसकी ऊंचाई द्वारा (स) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर (द) इसकी जड़ों की लंबाई द्वारा

15. किसके द्वारा आनुवंशिकता के विज्ञान को आनुवंशिकी कहा गया?

(अ) मेंडल (ब) कॉरेन्स (स) मूलर (द) वाटसन

16. आनुवंशिकी उत्परिवर्तन होता है?

(अ) डीएनए (ब) आरएनए (स) क्रामोसोम (द) राइबोसोम

17. मृदा अपरदन कैसे रोका जा सकता है?

(अ) अत्यधिक चरने द्वारा (ब) वनस्पति के हटने द्वारा (स) वनों को उगाने द्वारा (द) बढ़ती पक्षी जनसंख्या द्वारा

18. बाढ़ को कैसे रोका जा सकता है?

(अ) स्थल को ढालदार बनाकर (ब) जल आवरण को हटाकर (स) वनों को काटकर (द) नदियों पर बांध बनाकर व वृक्षारोपण करके

19. आरएच कारक किससे संबंधित है?

(अ) नाइट्रोजन अपापचय से (ब)डीएनए से (स) रूधिर वर्ग से (द) प्रोटीन निर्माण से

20. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रम के  साथ?

(अ) एंथॉल्पी में वृद्धि होती है (ब) एंट्रॉपी में कमी होती है (स)मुक्त ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द)एंट्रॉपी में वृद्धि होती है

21. शेरशाह सूरी के समय में कौन सा विद्वान था, जिसने पद्मावत की रचना की?

(अ) अबुल फजल (ब) मलिक मोहम्मद जायसी (स) फिरदौसी (द) जयदेव

22. जब अकबर ने चित्तौड़ के किले को घेरा था, तब निम्नलिखित में से किसने चार महीने तक उसे सुरक्षित रखा?

(अ) उदयसिंह (ब) राणा प्रताप (स) भामाशाह (द) जयमल

23. मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था?

(अ) लूट (ब) राजगत संपत्ति (स) भू-राजस्व (द) कर

24. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन था?

(अ) शहना ए पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर

25. मुगलों की अदालत की भाषा क्या थी?

(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) उर्दू (द) अरबी

26. निम्नलिखित में से किसने 1856-60 ई. में बंगाल के विद्रोह का संगठन किया?

(अ)दीनबंधु मित्रा ने (ब) हरिशचंद्र मुखर्जी ने (स) शिशिर कुमार घोष ने (द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने

27. सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से होता है?

(अ) फेफड़े का कैंसर (ब) मुख का कैंसर (स) त्वचा का कैंसर (द) यकृत का कैसर

28. यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अंतत:?

(अ) जल चक्र बंद हो जाएगा (ब) वर्षा रूक जाएगी (स) जल पापदों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएंगे (द) जल पापदों के लिए नाइट्रेट अप्राप्य हो जाएंगे

सही जवाब- 1.(द) आइसोप्रीन का, 2.(द) पॉली कार्बोनेट, 3.(द) टेफ्लॉन का, 4.(अ) गंधक के साथ गर्म करना, 5.(द) असंतृप्त वसीय अम्लों के ग्लिसराइड, 6.(अ) शैवाल का, 7.(स) पारिस्थितिकी, 8.(ब) फ्लोरीकल्चर, 9.(अ) इन्हें वायु नहीं मिल पाती है, 10.(द) माइटोकॉण्ड्रिया, 11.(द)उपर्युक्त सभी, 12.(स) बाजरा, 13.(द) मूंगफली, 14.(स) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर,  15.(द) वाटसन, 16.(स) क्रामोसोम, 17.(स) वनों को उगाने द्वारा, 18.(द) नदियों पर बांध बनाकर व वृक्षारोपण करके, 19.(स) रूधिर वर्ग से, 20.(द)एंट्रॉपी में वृद्धि होती है, 21.(ब)मलिक मोहम्मद जायसी, 22.(द) जयमल, 23.(स) भू-राजस्व, 24.(ब) मीर बक्शी, 25.(ब) फारसी, 26.(द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने, 27.(स) त्वचा का कैंसर, 28.(स) जल पापदों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएंगे।


अन्य पोस्ट