सामान्य ज्ञान
बनिहाल दर्रा
13-Feb-2022 11:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बनिहाल पीर पंजाल पर्वतश्रेणी का एक दर्रा, जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है। कश्मीरी भाषा में बनिहाल का अर्थ है, हिमावात और यह डोडा जि़ले में 2 हजार 832 मीटर की ऊंचाई पर है। बनिहाल के मैदानों से कश्मीर घाटी तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है।
जम्मू-श्रीनगर सडक़ जवाहर सुरंग से होते हुए इस दर्रे में प्रवेश करती है, जो सर्दियों में अक्सर बफऱ् से बंद रहता है। पहले बनिहाल दर्रे में सामान कुलियों द्वारा पीठ पर ढोया जाता था, जो दिन भर में इसकी यात्रा पूरी करने थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


