सामान्य ज्ञान

अराता इजुमी
31-Jan-2022 12:25 PM
अराता इजुमी

अराता इजुमी फुटबॉल खिलाड़ी हैं और जापान से संबंध रखते हैं।  अराता इजुमी को 23 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम का सदस्य बनाया गया है।  इसी के साथ वह भारतीय फुटबॉल टीम में जगह पाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए है। अराता इजुमी ने  अगस्त 2012 में भारतीय नागरिकता अपनाई है। 

 अराता इजुमी के पिता भारतीय हैं और मां जापान की हैं। दोनों के अलग होने के बाद अराता इजुमी ने जापान की नागरिकता ले ली थी। शुरुआत में वह ईस्ट बंगाल की टीम में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे। अराता इजुमी ने भारतीय लडक़ी श्वेता मनेरिकर से शादी की है।  आई लीग में पुणे एफसी के लिए खेलने वाले अराता इजुमी ने वर्ष 2012 में एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर डूरंड कप में हिस्सा लिया था।


अन्य पोस्ट