सामान्य ज्ञान
वर्साय संधि
24-Jan-2022 10:09 AM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वर्साय की संधि प्रथम विश्व युद्घ के अन्त में जर्मनी और गठबन्धन देशों (ब्रिटेन, फ्रान्स, अमेरिका, रूस आदि) के बीच में हुई थी।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद पराजित जर्मनी ने 28 जून 1919 के दिन वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए। इसकी वजह से जर्मनी को अपनी भूमि के एक बड़े हिस्से से हाथ धोना पड़ा, दूसरे राज्यों पर कब्जा करने की पाबंदी लगा दी गई, उनकी सेना का आकार सीमित कर दिया गया और भारी क्षतिपूर्ति थोप दी गई।
वर्साय की संधि को जर्मनी पर जबरदस्ती थोपा गया था। इस कारण एडोल्फ हिटलर और अन्य जर्मन लोग इसे अपमानजनक मानते थे और इस तरह से यह संधि द्वितीय विश्व युद्घ के कारणों में से एक थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे