सामान्य ज्ञान

विजयनगर और बहमनी राज्य
14-Jan-2022 10:58 AM
विजयनगर और बहमनी राज्य

विजय नगर और बहमनी दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्य थे। विजय नगर साम्राज्य के प्रमुख सम्राट हरिहर द्वितीय , देवराय द्वितीय और कृष्णदेव थे। 

विजयनगर एक हिन्दू राज्य था, जहां ब्राह्मणों को  सर्वोच्च स्थान प्राप्त था।  बहमनी राज्य की स्थापना हसन कांगू ने की थी।  इस राज्य के प्रमुख शासक मुहम्मदशाह -प्रथम, मुहम्मदशाह-द्वितीय, अहमदशाह, हुमायूंशाह और मुहम्मदशाह -तृतीय थे।  मुहम्मदशाह तृतीय का मंत्री महमूद गवां था जो कि अत्यंत योग्य व्यक्ति था।  महमूद गवां ने बहमनी राज्य को अत्यंत शक्तिशाली बनाया। उसकी शक्ति और उन्नति से चिढक़र कुछ अमीरों ने उसकी हत्या करवा दी। उसकी हत्या के बाद बहमनी साम्राज्य पतन की ओर अग्रसर हो गया।


अन्य पोस्ट