सामान्य ज्ञान

प्रोटोजोआ
21-Dec-2021 11:33 AM
प्रोटोजोआ

प्रोटोजोआ अत्यन्त सूक्ष्म जीव होते हैं जिन्हें माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है , लेकिन ये बहुकोशीय जीवों की तरह सांस लेते हैं। ये गतिशिील होते हैं और प्रजनन करते हैं। इनमें लिंग भिन्नताएं नहीं होती यानी नर-मादा नहीं होते हैं। बल्कि एक प्रोटोजोआ के दो भागों में विभाजित होने से प्रजनन होता है।

प्रोटोजोआ की बीस हजार से अधिक प्रजातियों के बारे में जानकारी है। जिनमें से अधिकांश पानी में या नम इलाकों में रहते हैं। ये अपनी झिल्ली से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं । उनका भोजन बैक्टीरिया और अन्य जीवों के अपशिष्टï होते हैं।


अन्य पोस्ट