सामान्य ज्ञान

सूरजमुखी
19-Dec-2021 10:45 AM
सूरजमुखी

सूरजमुखी या सूर्यमुखी का वानस्पतिक नाम हेलियनथस एनस है। अमेरिका के देशज वार्षिक पौधे हैं। यह अनेक देशों के बागों में उगाया जाता है। यह कंपोजिटी  कुल के हेलिएंथस गण का एक सदस्य है। इस गण में लगभग साठ जातियां पाई गई हैं जिनमें हेलिएंथस ऐमूस  , हेलिएंथस डिकैपेटलेस, हेलिएंथिस मल्टिफ्लोरस, हे. औरगैलिस, हे. ऐट्रोरुबेंस , हे. जाइजेन्टियस और हे. मौलिस प्रमुख हैं।

सूरजमुखी को सुंदरता और तेल के लिए जाना जाता है। औद्योगिक स्तर पर इसका इस्तेमाल खाद्य तेल, ल्यूब्रिकेंट और बायोडीजल बनाने में होता है। जर्मनी में चार लाख हेक्टेयर के क्षेत्र में सूरजमुखी की खेती होती है। भारत में भी बहुतायक में इसकी खेती होती है।

यह फूल अमरीका का देशज है पर रूस, अमरीका, ब्रिटेन, मिस्र, डेनमार्क, स्वीडन और भारत आदि अनेक देशों में आज उगाया जाता है। इसका नाम सूरजमुखी इस कारण पड़ा कि यह सूर्य और ओर झुकता रहता है, हालांकि प्राय: सभी पेड़ पौधे सूर्य प्रकाश के लिए सूर्य की ओर कुछ न कुछ झुकते हैं।  इसके बीज से उत्कृष्ट कोटि का खाद्य तेल प्राप्त होता है और खली मुर्गी को खिलाई जाती है। सूरजमुखी के पेड़ में रितुआ रोग भी कभी-कभी लग जाता है जिससे पत्तियों के पिछले भाग में पीतभूरे रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। इससे रक्षा के लिए गंधक की धूल छिडक़ी जा सकती है।


अन्य पोस्ट