सामान्य ज्ञान
बालाघाट पहाडिय़ों की श्रृंखला, पश्चिमी महाराष्टï्र राज्य में स्थित है। पश्चिमी घाट हरिश्चंद्र श्रेणी से निकलते हुए यह पर्वतमाला दक्षिण-पूर्व की ओर 320 किमी तक महाराष्टï्र और कर्नाटक राज्यों की सीमा तक फैली हुई है। इसकी चौड़ाई पांच से नौ किमी के बीच है।
पश्चिम में अधिक ऊंची बालाघाट पहाडिय़ों की ऊंचाई 550-825 मीटर है, जो पूर्व की ओर कम होते हुए भीम नदी में समाप्त हो जाती है। सपाट शिखर वाली ये पहाडिय़ां अवतल प्रदेशों द्वारा विभाजित हैं और ये पूर्व की ओर अधिक चौड़ी हो जाती हैं।
बालाघाट पर्वतमाला उत्तर में गोदावरी नदी और दक्षिण में भीम नदी के बीच जल-विभाजक का काम करती है। इसके पश्चिम में अधिक वर्षा होती है और यहां वनस्पति पाई जाती है, लेकिन पूर्व में जमीन पथरीली और बंजर है। समूची श्रेणी में चरवाहे रहते हैं और भेड़ों द्वारा बनाई गई पगडंडियां छोटे गांवों तक पहाडिय़ों पर कहीं-कहीं स्थित मंदिरों को जोड़ती हैं। पुणे से नासिक तक राजमार्ग और ढोंड़ से मन्मड तक का रेलमार्ग बालाघाट को काटता है।


