सामान्य ज्ञान

बुंदेला
17-Dec-2021 10:40 AM
बुंदेला

बुंदेला राजपूत वंश है, जिसके नाम पर उत्तर-मध्य भारत में बुंदेलखंड का नामकरण हुआ। इनकी उत्पत्ति स्पष्टï नहीं है। 14 वीं शताब्दी में इनका उद्भव हुआ। इन्हें बादशाह शेरशाह सूरी का प्रतिरोध करने के कारण ख्याति मिली। शेरशाह सूरी कालिंजर के दुर्ग पर कब्जा करते समय 1545 में मारे गए। ओरछा के बुंदेला बीर सिंह ने अकबर के पुत्र शहजादा सलीम (बाद में जहांगीर) के साथ साठ-गांठ की और घात लगाकर 1602 में मुगल बादशाह के विश्वास पात्र अबुल फजल की हत्या कर दी। बुंदेला क्षेत्र महत्वपूर्ण थे (गंगा-यमुना दोआब से दक्कन का रास्ता इनसे गुजरकर जाने के कारण), लेकिन ये पहाड़ी, अलग-अलग और मुश्किल से नियंत्रण में आने वाले थे।

मुगलों ने बुंदेलों द्वारा मराठों की सहायता (1729) लेने से पहले उनके कई प्रयासों को विफल कर दिया। अनेक उतार-चढ़ाव के बाद, 19 वीं शताब्दी के आरंभ में यह क्षेत्र ब्रिटिश नियंत्रण में चला गया। कलिंजर के दुर्ग पर 1812 में कब्जा कर लिया गया।


अन्य पोस्ट