सामान्य ज्ञान

लुधियाना
08-Dec-2021 8:24 AM
लुधियाना

लुधियाना शहर और जि़ला है। यह नगर मध्य पंजाब राज्य, पश्चिमोत्तर भारत का हिस्सा है। यह शहर दिल्ली के पश्चिमोत्तर में 270 किमी की दूरी पर सतलुज नदी के पुराने तट पर अपने वर्तमान बहाव से 13 किमी दक्षिण में दिल्ली-अमृतसर ग्रैंड ट्रंक रोड पर कई रेलमार्गों के जंक्शन पर स्थित है।

दिल्ली के लोदी वंश के शासकों द्वारा 1480 में स्थापित इस शहर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। लुधियाना एक प्रमुख औद्योगिक एवं वाणिज्यिक केंद्र है। शहर का सबसे बड़ा उद्योग होज़री निर्माण है, लेकिन साथ ही सूती वस्त्रों का उत्पादन, स्टील, मशीनरी, साइकिल और सिलाई मशीनों का निर्माण और कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण भी आर्थिक रुप से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा यहां बहुत से महाविद्यालय (11 महाविद्यालय केवल महिलाओं के लिए हैं) हैं, जिनमें आर्या दयानंद मेडिकल कॉलेज, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑ$फ वेटरिनरी साइंस, गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज और एक अमेरिकी पादरी संघ है।

लुधियाना जि़ला जलोढ़ समतल मैदानों में स्थित है और इशके कुल क्षेत्र के 4/5 भाग में खेती की जाती है। गेहूं और चावल यहां के कुल कृषि क्षेत्र का 4/5 हिस्सा है। अन्य $फसलों में गन्ना, मक्का, आलू, कपास, दलहन और तिलहन शामिल हैं। समूचे क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। लगभग सारे सिंचित क्षेत्र में नलकूप हैं, हालांकि नहरों, मुख्यत: सरहिंद नहर, से भी कुछ क्षेत्रों में सिंचाई की जाती है।  लगभग सभी गांव सडक़ों से जुड़े हैं और 80 प्रतिशत से भी अधिक घर बिजली का उपयोग करते हैं।


अन्य पोस्ट