सामान्य ज्ञान

पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त
09-Oct-2021 9:51 AM
 पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त

भारत की पहली  महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती वी. एस. रमा देवी  हैं जिन्होंने 26 नवंबर 1990 को यह पद संभाला और वे  11 दिसंबर 1990 तक इस पद पर रहीं।  वे भारत की नवीं और देश की पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उन्होंनेे सबसे कम अवधि तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद संभाला।

उन्होंने आर. वी. एस. पेरिशास्त्री के बाद यह कार्यभार ग्रहण किया।  वी. एस. रमा देवी के बाद  12 दिसंबर 1990 को टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए गए थे।  उसके बाद एस. वाई. कुरैशी  मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे, जो जनवरी 2013 में रिटायर हुए। वर्तमान में इस पद पर वी. एस. संपत काबिज हैं।

बाद में रमादेवी को वर्ष 1997 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे इस पद पर दो वर्षों तक रहीं।  उसके बाद वे 1999 से 2002 कर कर्नाटक प्रदेश की राज्यपाल रहीं।


अन्य पोस्ट