सामान्य ज्ञान
डिस्थीमिया
06-Sep-2021 9:51 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डिस्थीमिया हल्का लेकिन लंबी अवधि के डिप्रेशन का एक प्रकार है। इसके लक्षण आमतौर पर कम से कम दो साल तक या उससे भी अधिक समय तक दिखाई दे सकते हैं।
डिस्थीमिया रोजमर्रा के काम और आनंद लेने की क्षमता पर असर करता है। डिस्थीमिया में व्यक्ति का स्वभाव नियमित रूप से खराब ही रहता है। हालांकि, इसके लक्षण गंभीर डिप्रेशन की तरह नहीं होते हैं। डिस्थीमिया में मानसिक कष्ट के साथ, सामान्य दैनिक गतिविधियों में रुचि कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति निराशा, आत्मसम्मान में कमी और अधूरापन महसूस कर सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


