सामान्य ज्ञान

प्राटेउस
18-Aug-2021 12:20 PM
प्राटेउस

प्राटेउस, नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा  है। इसकी कक्षा है 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और  व्यास है 418 किमी।

ग्रीक मिथकों के अनुसार प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था। वैज्ञानिक रूप से इसकी खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह नेरेइड से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक मे देखा जाना कठिन है। प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिए गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है।

 इसकी सतह पर क्रेटरों की भरमार है और भूगर्भीय गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं है।


अन्य पोस्ट