सामान्य ज्ञान

साइबेरिया में तापमान कितना रहता है?
03-Jun-2021 12:38 PM
साइबेरिया में तापमान कितना रहता है?

साइबेरिया रूस का एक विशाल क्षेत्र है जो पूर्व में प्रशांत महासागर से लेकर पश्चिम में उराल पर्वतमालाओं तक, उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में कज़ाख़स्तान, मंगोलिया और चीन तक फैला है। साल के छह महीने पूरा क्षेत्र बफऱ् से ढंका रहता है और झीलें और नदियां तो लगभग पूरे साल जमी रहती हैं। तापमान शून्य से 68 डिग्री नीचे तक चला जाता है। इसी वजह से साइबेरिया की आबादी बहुत कम है और अधिकांश लोग शहरों में रहते हैं। यहां घर, कार्यालय, यातायात के साधन सभी को गर्म रखने की व्यवस्था होती है। 
 साइबेरिया का कुल क्षेत्रफल एक करोड़, सात हज़ार चार सौ वर्ग किलोमीटर है। साइबेरिया में सोना, हीरा, कच्चा मैंगनीज़, लैड, जि़ंक, निकल, कोबाल्ट जैसी खनिज संपदा बहुत है। तेल के भी भारी भंडार हैं ,लेकिन यहां की आबोहवा बहुत प्रतिकूल है। सर्दियां लम्बी और कड़ाकेदार होती हैं।
 

क्या है टीसीएस
टीसीएस यानी स्रोत पर कर संग्रहण , जो माल विक्रेता की ओर से होता है। यहां कर का संग्रहण आय के स्रोत पर ही किया जाता है। यह क्रेता से स्रोत पर विक्रेता द्वारा बिक्री पर संग्रह किया जाता है। ऐसा कर संग्रहण विक्रेता द्वारा खरीदार के खाते में खरीदार को देय राशि का डेबिट करते समय या क्रेता से ऐसी राशि प्राप्त करते समय जो भी पहले हो , संग्रहण किया जाता है। कर संग्रहण करने वाले व्यक्ति यह विनिर्दिष्?करते हुए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा कि कर संग्रहण किया गया है या नहीं, कितनी राशि संग्रहित की गई है, इस पर लागू पर दर और यथा निर्धारित अन्य ऐसे विवरण। यह डेबिट की तिथि से 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाएगा या प्रस्तुत राशि की रसीद, कि किसके खाते में यह राशि डेबिट की गई या किससे यह भुगतान प्राप्त किया गया। संग्रहित कर को आयकर विभाग के खाते में यह राशि डेबिट की गई या किससे यह भुगतान प्राप्त किया गया। संग्रहित कर को आयकर विभाग के खाते में प्रेषित किया जाना है। कर संग्रहण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यथा निर्धारित समय के भीतर निर्धारण अधिकारी के पास कर संग्रहण खाता संख्या के आबंटन के लिए आवेदन करेगा।
निम्नलिखित वस्तुओं पर बिक्री के समय स्रोत पर कर संग्रहण किया जाएगा-
मानव खपत के लिए अल्कोहल लिकर (भारत निर्मित विदेशी लिकर सहित),वन पट्टा के अधीन प्राप्त इमारती लकड़ी, वन पट्टा के अधीन प्राप्त इमारती लकड़ी और इमारती लकड़ी के अलावा अन्य दूसरा वन उत्पाद।
------


अन्य पोस्ट