सामान्य ज्ञान

स्थल-रुद्ध देश किसे कहते हैं?
31-May-2021 12:28 PM
 स्थल-रुद्ध देश किसे कहते हैं?

वह देश जिसकी सभी सीमाएं या तटरेखा सिर्फ स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं स्थल-रुद्ध देश (Cable - locked country) कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं। आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। प्रमुख महाद्वीपों मे से सिर्फ उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के अंदर कोई स्थल-रुद्ध देश नहीं है।
दुनिया में स्थल-रुद्ध देशों की सूची -अफगानिस्तान ,अण्डोरा, आर्मेनिया,ऑस्ट्रिया,अजऱबैजान,बेलारूस,भूटान ,  बोलिविया, बोत्सवाना, बुर्किना फासो, बुरुन्डी, केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य,चाड, चेक गणराज्य, इथियोपिया,हंगरी , कज़ाकिस्तान, कोसोवो, किर्गिज़स्तान, लाओस,लेसोथो, लिक्टेन्स्टाइन  लग्ज़म्बर्ग , मैसेडोनिया,मलावी, माली,मॉल्दोवा,मंगोलिया, नागोर्नो-काराबाख,  नेपाल,नाइजर, पैराग्वे, रवांडा,सैन मरीनो ,सर्बिया, स्लोवाकिया, दक्षिण ऑस्सेतिया ,स्वाज़ीलैंड,स्विट्जऱलैंड, ताजिकिस्तान, ट्रांसनिस्ट्रिया, तुर्कमेनिस्तान, युगाण्डा, उज़्बेकिस्तान, वैटिकन, ज़ाम्बिया और जि़म्बाब्वे ।

 


अन्य पोस्ट