सामान्य ज्ञान
मिलाउ पुल
27-May-2021 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिमी फ्रांस में मिलाउ के नजदीक टार्न नदी घाटी पर बना केबल आधारित सडक़ पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। फ्रांसीसी इंजीनियर माइकल विलरेजेक्स और ब्रिटिश आर्किटेक्ट लॉर्ड नार्मन फोस्टर द्वारा डिजाइन किये गये इस पुल की अपने आधार से अधिकतम ऊंचाई 343 मीटर (1 हजार 125 फीट) है।
इसका एक खम्बा 1 हजार 118 फीट ऊंचा है। यह ऊंचाई एफिल टावर की ऊंचाई से अधिक है। यह पुल दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में 12वां है। यह घाटीसेतु 2 हजार 460 मीटर लम्बा है तथा यह ए75-ए71 सडक़ मार्ग का एक भाग है जो पैरिस से मॉण्ट्पिलिर तक जाता है। इसकी कुल निर्माण लागत 23.47 अरब रुपए थी। इंजीनियरिंग के लिए एक चुनौती समान यह पुल 14 दिसम्बर 2004 को तैयार हुआ। 16 दिसम्बर को यह यातायात के लिए खोला गया। इस पुल को 2006 का आईबेस विशिष्ट संरचना पुरस्कार मिला था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


