सामान्य ज्ञान

पैन
24-May-2021 2:27 PM
पैन

पैन शनि का सबसे अंदरूनी चन्द्रमा है। माना जाता है कि पैन जंगल तथा खेतों का देवता है जिसका धड़ मानव का था, सर बकरे का था। इस चन्द्रमा की खोज मार्क शोवाल्टर ने 1990 में वायेजर यान से लिये गये चित्रों से की थी।
वलयों के पास के छोटे चन्द्रमा वलयों में तरंगों के जैसे आकृति बनाते है। पैन की खोज से पहले शनि के ए वलय की आकृति के विश्लेषण ने एक छोटे चन्द्रमा के होने की भविष्यवाणी की थी। इस चन्द्रमा के आकार और स्थान की गणना भी की गयी थी। वायेजर यान से लिये गये पूराने चित्रों में पूर्वानुमानित स्थान पर यह चन्द्रमा मिल गया। यह संभव है कि शनि के वलयों में और भी अज्ञात चन्द्रमा हो जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है।
 

हिमालयी वन चिडिय़ा
हिमालयी वन चिडिय़ा  जिसे जूथेरा सालिमअली के नाम से भी जाना जाता है।  इस चिडिय़ा को 2016 में खोजा गया था।   वंशावली अध्ययन के आधार पर यह पता चलता है कि इस प्रजाति कि आबादी कम से कम 3 लाख वर्ष पूर्व अपने पूर्वज से अलग हो गई थी। इनका निवास स्थान हिमालय के वनों में है। 
इसका नाम भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली के द्वारा इस क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए, उनके सम्मान में जूथेरा सालिमअली रखा गया।   भारत, चीन, स्वीडन, रूस और अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा 2009 से इसके खोज का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन 2016 में इस नई प्रजाति का पता चला। इसका पता पूर्वोत्तर भारत में हिमालय के वनों में चला। इस नई प्रजाति के होने का पता तब चला जब एक जैसी दिखने वाली दो प्रजाति में स्वर का अंतर मिला। इसमें से एक प्रजाति का स्वर अत्यधिक मधुर था, जबकि दूसरी प्रजाति के पक्षी का स्वर काफी कर्कश था।   
 


अन्य पोस्ट