गरियाबंद

साहू समाज के गौरव ग्राम भीखापाली पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधि मंडल
30-Dec-2025 4:04 PM
साहू समाज के गौरव ग्राम भीखापाली पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधि मंडल

राजिम, 30 दिसंबर।  साहू समाज का एक सम्मानित प्रतिनिधिमंडल गौरव ग्राम भीखापाली (तेंदुकोना),जिला महासमुंद की पावन धरती पर श्रद्धा एवं नमन के भाव से पहुंचा। लगभग 61 वर्ष पूर्व 01 मार्च 1964 को इसी पुण्यभूमि पर साहू समाज के महान पुरोधाओं ने एक ऐतिहासिक बैठक आयोजित कर समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी थी। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के प्रणेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. ताराचंद साहू, स्व. जीवनलाल साव  विराजपाली, स्व.परमानंद साहू , स्व.रामप्रसाद साहू, स्व.भरतलाल साहू , स्व. छबिलाल साहू, स्व.दयाराम साहू, हीरामन साहू सहित अनेक समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में साहू समाज के गौरवशाली इतिहास को लिपिबद्ध किया गया तथा समाज का बैलाज संविधान निर्मित कर उसकी संरचना तय की गई। इसी कारण ग्राम भीखापाली साहू समाज के इतिहास में एक अमिट और प्रेरणादायी स्थान रखता है।आज उसी ऐतिहासिक और पावन भूमि को नमन-वंदन-प्रणाम अर्पित करने सामाजिक प्रतिनिधिमंडल भीखापाली पहुंचा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला साहू संघ महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष तुलाराम साहू,तहसील साहू संघ पिथौरा के अध्यक्ष मनोहर साहू, तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष एवन साहू,परिक्षेत्र साहू समाज भुरभोनी के अध्यक्ष श्रीराम साहू,परिक्षेत्र साहू समाज तेंदुकोना के अध्यक्ष रामनारायण साहू,सामाजिक कार्यकर्ता छगनलाल साहू उपस्थित रहे। साथ ही भीखापाली ग्राम की मातृशक्ति  जीवनी साहू एवं पूर्व पार्षद नंदकिशोर शर्मा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। यह आयोजन न केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर था,बल्कि समाज की एकता, संस्कार और संगठन की शक्ति का प्रेरणात्मक संदेश भी देता है। गौरव ग्राम भीखापाली की यह पावन धरती आने वाली पीढिय़ों को समाज सेवा, समर्पण और संगठन के मूल्यों की प्रेरणा देती रहेगी।


अन्य पोस्ट