मनोरंजन
करीना ने बेटे तैमूर संग अरमान की तस्वीर शेयर की
25-Nov-2020 10:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 25 नवंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने चचेरे भाई अरमान जैन के जन्मदिन पर बुधवार को अपने बेटे तैमूर के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट की। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक कस्वीर पोस्ट की, जिसमें अरमान तैमूर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों एक जैसे सफेद रंग के कपड़े में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, " हैप्पी बर्थडे टू माइ स्वीटहार्ट ऑफ ए ब्रदर।"
अरमान के जन्मदिन के मौके पर करीना की बहन करिश्मा ने भी उन्हें बधाई दी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


