मनोरंजन
कंगना महाराष्ट्र, मुंबई का नाम बदनाम कर रहीं: नगमा
09-Sep-2020 9:17 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री नगमा को लगता है कि की अभिनेत्री कंगना रनौत महाराष्ट्र और मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। मंगलवार शाम नगमा ने ट्वीट किया, "कंगना रनौत महाराष्ट्र मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। वह दुनियाभर में मुंबई महाराष्ट्र के नाम को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज्म के साथ शुरुआत की, फिर इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर और अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।"
नगमा का रिएक्शन कंगना रनौत के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद आया, जिसमें वह मुंबई को असुरक्षित बता रही थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे