मनोरंजन

बाहुबली की देवसेना हैं धोनी के रिटायरमेंट से दुखी
22-Aug-2020 5:06 PM
बाहुबली की देवसेना हैं धोनी के रिटायरमेंट से दुखी

नई दिल्ली, 22 अगस्त। महेंद्र सिंह धोनी के अचानक लिए संन्यास से उनके चाहने वाले काफी निराश हैं। भारत के इस पूर्व कप्तान ने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया उसने एक्टर, राजनेता और आम जनता हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। 

बाहुबली फिल्म में काम करने वाली अनुष्का शेट्टी ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर एक भावुक पोस्ट लिखकर माही को इस खेल के महान खिलाडिय़ों में शुमार बताया।  बाहुबली फिल्म में काम करने वाली अनुष्का शेट्टी ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर एक भावुक पोस्ट लिखकर माही को इस खेल के महान खिलाडिय़ों में शुमार बताया।

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा, आपने हमें खुद पर भरोसा करना सिखाया कि हम भी चैंपियन बन सकते हैं। हमने आपके अंदर हर चैंपियनशिप अपने नाम की। आपने जीतने को एक आदत बना दिया।  अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा, आपने हमें खुद पर भरोसा करना सिखाया कि हम भी चैंपियन बन सकते हैं। हमने आपके अंदर हर चैंपियनशिप अपने नाम की। आपने जीतने को एक आदत बना दिया।

अनुष्का ने कहा कि उन्हें दुख है कि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जीत की जो नींव उन्होंने रिखी उसके दम पर भारत फिर चैंपियन बनेगा। साथ ही उन्होंने धोनी को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी। 

 फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी साउथ की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। बाहुबली की अपार सफलता और देवसेना के किरदार की वजह से आज अनुष्का के पास फिल्मों की भरमार है।


अन्य पोस्ट