मनोरंजन

अक्षय ने 'रक्षा बंधन' का पोस्टर किया शेयर
03-Aug-2020 6:56 PM
अक्षय ने 'रक्षा बंधन' का पोस्टर किया शेयर

अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन पर जोरदार धमाल किया है। खिलाड़ी कुमार ने एकदम नए कॉन्सेप्ट के साथ एंट्री मारी है। अक्षय कुमार ने राखी के मौके पर अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार चार बहनों को गले लगाए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का नाम रक्षा बंधन है। रक्षा बंधन' को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। रक्षा बंधन 5 नवंबर, 2021 को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रक्षा बंधन बहन अल्का को समर्पित की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, शायद ही कभी जीवन में कोई ऐसी कहानी सामने आती है जो आपके दिल को इतनी गहराई से छूती है और वह भी इतनी रफ्तार से...मेरे करियर की सबसे तेज रफ्तार से साइन की गई फिल्म। यह फिल्म मैं अपनी प्यारी बहन अलका को समर्पित करता हूं, जिसके साथ मेरा दुनिया में सबसे खास रिश्ता है। मेरी जिंदगी की सबसे स्पेशल फिल्म में से एक देने के लिए शुक्रिया आनंद एल राय।


अन्य पोस्ट