मनोरंजन
सलमान खान अभिनीत 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर 'मातृभूमि' रखा गया
16-Mar-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 16 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" का नाम बदलकर "मातृभूमि" कर दिया गया है।
प्रतीक्षित फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसका निर्देशन "शूटआउट एट लोखंडवाला" के लिए मशहूर अपूर्वा लखिया ने किया है।
अभिनेता ने फिल्म के अचानक नाम बदलने का कोई कारण नहीं बताया। फिल्म का नया टैगलाइन है, "मे वार रेस्ट इन पीस"। यह नया शीर्षक संभवतः फिल्म के पहले गीत "मातृभूमि" से प्रेरित है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।
फिल्म के नए शीर्षक वाले पोस्टर के कैप्शन में सलमान ने लिखा, "मे वार रेस्ट इन पीस। हैशटैग मातृभूमि।" (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


