मनोरंजन
मुंबई एयरपोर्ट पर जान्हवी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आईं नजर
09-Oct-2023 5:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 9 अक्टूबर । एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया।
फोटोग्राफर्स के सामने दोनों एक साथ नहीं आए। एयरपोर्ट पर सबसे पहले शिखर को देखा गया। वह एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपनी सिक्योरिटी के साथ आई जान्हवी का इंतजार कर रहे थे।
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने फैशन के बजाय कंफर्ट को चुना। वह पाउडर पिंक के को-ऑर्ड्स में दिखाई दे रही हैं।
एयरपोर्ट के अंदर जाने पर वह वहीं बैठी दिखीं, जहां शिखर पहले से बैठे थे। वह जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। दोनों एक साथ निकले।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' में नजर आएंगी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे