दुर्ग
वैक्सीन की दूसरी डोज लगाए बिना ही लौटे कई बुजुर्ग
04-Apr-2021 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रजिस्ट्रेशन के बावजूद नहीं पहुंचा टीका
भिलाई नगर, 4 अप्रैल। रामनगर स्थित स्पर्श हास्पिटल में आज सुबह पहले से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद बुक किये टाइम स्लॉट पर कोरोना टीका लगवाने पहुँचे कई बुजुर्गों को काफी इंतजार के बाद बगैर वैक्सीन लगवाए ही घर लौटना पड़ा।
टीका लगाने पहुंचे हाउसिंग बोर्ड निवासी दिनेश पुरवार सहित अनेक बुजुर्गों ने बताया कि अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि इस अस्पताल में टीका खत्म हो गया है और सरकार ने अभी तक नही भेजा है। जब टीका आएगा तब लगाएंगे, ऐसा कह कर उन्हें वापस कर दिया गया। बुजुर्गों को हास्पिटल स्टाफ ने बताया कि वो फ़ोन करके पता करते रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे