दुर्ग

भानपुरी में आंगन मिलन कार्यक्रम
01-Oct-2026 5:33 PM
भानपुरी में आंगन मिलन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 1 अक्टूबर।  
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा परियोजना अधिकारी उषा झा के दिशा-निर्देश में ग्राम भानपुरी (सेक्टर हनोदा, परियोजना दुर्ग ग्रामीण) में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य लोमस चंद्राकर, सरपंच उमेंदि राम ठाकुर, पंच, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
आयोजन में बच्चों का बाल भोज, बाल गीत, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। गर्भवती माताओं की गोद भराई। रंगोली, मेहंदी और व्यंजनों तथा छत्तीसगढ़ी भाजियों एवं पौष्टिक थाली की प्रदर्शनी।
पर्यवेक्षक सोनल सोनी तिवारी ने खिलौना बैंक के संबंध में जानकारी दी, जिसके अंतर्गत महिलाओं ने खिलौने दान किए। जनपद सदस्य लोमस चंद्राकर ने पहल की सराहना करते हुए भानपुरी के दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 20 हजार रुपये के खिलौने देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाने का आह्वान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट