दुर्ग

घर का ताला तोड़ जेवरात चोरी
17-Sep-2026 8:27 PM
घर का ताला तोड़ जेवरात चोरी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दुर्ग, 17 सितंबर। बच्चों को लेकर अपने मायके सिकोला भाठा जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 305 ए, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया रेणुका यादव प्रेम नगर वार्ड नंबर 14 निवासी है। उसका पति कांकेर में रहता है जो समय-समय पर आना-जाना करते रहता है। 13 सितंबर को शाम वह अपने घर में ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ मायके सिकोला भाठा गई हुई थी। 15 सितंबर को सुबह 8 बजे उसकी पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने फोन पर बताई कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है। प्रार्थिया जाकर देखी तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखी कि गोदरेज आलमारी का लाकर भी टूटा हुआ है। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं 6000 रुपए नगद की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट