दुर्ग

घर-घर और पंडालों में विराजे गणपति
16-Sep-2026 7:41 PM
घर-घर और पंडालों में विराजे गणपति

तिल्दा नेवरा, 16 सितंबर। तिल्दा नेवरा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर और पंडालों में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। विभिन्न समितियों द्वारा निर्धारित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

वार्ड क्रमांक 15के पार्षद विजय सोनू मारकंडे के नेतृत्व में कान्हा गणेश उत्सव समिति द्वारा देर शाम भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

नीलकमल सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष पहली बार गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पूजा-अर्चना के साथ रंगोली सजाई गई एवं आरती पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

 नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य स्थानों पर भी गणेश उत्सव समितियों द्वारा प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट