दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 सितंबर। आबकारी टीम ने शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
11 सितम्बर को आरोपी अशोक कुमार घोरानी थाना रानीतराई पाटन के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी मुकेश कुमार जोशी ग्राम ओटेबंध तहसील धमधा के कब्जे से 40 नग पाव देशी मदिरा एवं 12 सितम्बर को आरोपी कान्हा चंद्राकर ग्राम पचपेड़ी, जिला दुर्ग के कब्जे से 48 नग पाव विदेशी मदिरा तथा आरोपी संजय सिंह ठाकुर ग्राम सिरसाकला जिला दुर्ग के कब्जे से 50 नग पाव विदेशी मदिरा कुल 33.84 लीटर शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 36 का उल्लघंन किये जाने पर 04 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार साहू, हरीश कुमार पटेल, भोजराम रत्नाकर, कीर्ति ठाकुर द्वारा की जा रही है।